सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

तुम्हारी बोझिल सांसों की ये धरोहर!

बीती हुयी  जिंदगी जो थी मेरे हिस्से की  ; जी चुका  हूँ , खुशियों के झूंठे मादक प्याले पी चुका हूँ ! अब बची हैं जो कुछ मुट्ठी भर सूखी सांसें ; इनको जीने के लिए, मरता हूँ हर पल; कब बीत गया  ये क्षणिक पर लम्बा जीवन! बीत गया या आने वाला है; आगत-विगत कल ! अब विवश हूँ! नहीं ढ़ो पाऊँगा ; तुम्हारी  बोझिल सांसों  की ये धरोहर! अब समेट लो; अपनी बाहें फैलाकर; ये सांसें और जीवन; जो तुम्हारा है, कर लो लीन अपने  भीतर!!

ये प्राण बड़े ही निठुर और नीरस हैं !

ये प्राण बड़े ही  निठुर और नीरस हैं ! किस पर इन्हें समर्पित किया जाय ! कब छोड़ चले जाएँ  इन माटी के मटके  से बिन पर उड़ जाएँ ! कर लो कुछ ऐसा  जो ये क्षुण  जीवन  बन सार्थक जाय ! अर्थ निरर्थक है  सब कृतिका में ! मृग मरीचिका के  तृषा जाल से  समय पूर्व बच जाय; सब रंग बेरंग हैं , जीवन दर्शन नहीं  साश्वत और सत्य है  लेकिन जिया जाय ! हर मृत्यु करती  सुप्त को जागृत ,पर हर समय स्वयं  होता भ्रमित  क्या मेरा भी होगा अंत  इसे भी जान लिया जाय ! ये प्राण बड़े ही निठुर और नीरस हैं ! किस पर इन्हें समर्पित किया जाय !   

जन्मभूमि

आजादी मिली नहीं, छीन कर दिया है या कहें कि  मोल चुकाया है  देकर अपना  जीवन  लुटा कर अपनी  खुशियाँ और  अपना चैन -ओ- अमन ! लेकिन कुछ पल  याद कर लेना  उनकी शहादत , चुका दिया हमने  उनके अनमोल जीवन की कीमत ! भूल जाते हैं हम  आज गुजर रहा है जो  ये जैसा भी जीवन , क्या रहकर गुलाम  जी पाते ,और रह पाते  सुरक्षित और सम्पन्न ! अरे याद कर लेने भर से  नही बची रह पायेगी  ये दी हुयी उनकी  आजादी की धरोहर ! हमें भी करना होगा कुछ  जिससे बची रहे  ये आजादी और  कर सकें कुछ सुरक्षित  भारत का निर्माण ! आज जो नन्हा भारत  जन्मा है इस धरा पर  जी पायेगा इस  जीर्ण- क्षीर्ण समाज  की वीभत्स संरचना में ! बचा लो इस अपनी  जन्मभूमि को जो  आज भी तरसती आँखों से  और दयनीयता से  आसरा लगाये हुए है  अपने जवान बेटों से ! जननी और जन्मभूमि जीवन में हैं सबसे महत्त्व पूर्ण...

"हर भारतीय के लिए चुनौती

 "हर भारतीय के लिए चुनौती "  * सन् 1836 में लार्ड मैकाले अपने पिता को लिखे एक पत्र में कहता है: "अगर हम इसी प्रकार अंग्रेजी नीतिया चलाते रहे और भारत इसे अपनाता रहा तो आने वाले कुछ सालों में 1 दिन ऐसा आएगा की यहाँ कोई सच्चा भारतीय नहीं बचेगा.....!!" (सच्चे भारतीय से मतलब......चरित्र में ऊँचा, नैतिकता में ऊँचा, धार्मिक विचारों वाला, धर्मं के रस्ते पर चलने वाला) भारत को जय करने के लिए, चरित्र गिराने के लिए, अंग्रेजो ने 1758 में कलकत्ता में पहला शराबखाना खोला, जहाँ पहले साल वहाँ सिर्फ अंग्रेज जाते थे। आज पूरा भारत जाता है। सन् 1947 में 3.5 हजार शराबखानो को सरकार का लाइसेंस.....!! सन् 2009-10 में लगभग 25,400 दुकानों को मौत का व्यापार करने की इजाजत। चरित्र से निर्बल बनाने के लिए सन् 1760 में भारत में पहला वेश्याघर कलकत्ता में सोनागाछी में अंग्रेजों ने खोला और लगभग 200 स्त्रियों को जबरदस्ती इस काम में लगाया गया। आज अंग्रेजों के जाने के 64 सालों के बाद, आज लगभग 20,80,000 माताएँ, बहनें इस गलत काम में लिप्त हैं। अंग्रेजों के जाने के बाद जहाँ इनकी संख्या में ...

त्याग !

समर्पण की परिभाषा जानना कहते हो ! क्या होता है समर्पण का अर्थ ! पर कौन याद करता है, ऐसे समर्पण को ! शायद कभी जब भूल से याद आ जाता है कभी अपना स्वार्थ तो कर लेते हैं क्षण भर स्मरण और फिर भुला देते हैं उनका समर्पण ,त्याग और बलिदान ! दया की वो देवी जिसने बीमारों , घायलों और जरूरत मंदों के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया! नाम तो कोई भी दे सकते हो चाहे पन्ना धाय कह लो या Florence Nightengle !

संपूर्ण स्वतंत्रता : भ्रम या यथार्थ:

इस परिचर्चा  शामिल सभी मनीषियों से क्षमा याचना मांगते हुए उनके विचारो को संकलित कर  रहा हूँ ,   संपूर्ण स्वतंत्रता : भ्रम या यथार्थ -  मोहन  श्रोत्रिय    आज मित्र आशुतोष कुमार ने इस महत्वपूर्ण मुद्दे को अपना स्टेटस बनाकर, बिना कहे, पिछले दिनों देश में इस मुद्दे पर बढ़ी बौद्धिक सरगर्मी को ज़ुबान दी. पूरी पृष्ठभूमि से आप सब वाकिफ़ हैं. इसलिए उसे दोहराना आप सबका वक़्त ज़ाया करने जैसा होगा. "क्या सचमुच कोई कहने की मुकम्मल आज़ादी का समर्थक है ?लेकिन जो कोई भी बेहूदगी , भावनाओं ( खास कर धार्मिक ) पर चोट और क़ानून के नाम पर कहने की आज़ादी पर प्रतिबन्ध के लिए किसी न किसी हद तक राजी है , उस से केवल एक सवाल है !उन तमाम धार्मिक पुस्तकों का क्या होना चाहिए , जिन में इस या उस तरीके की बेहूदगियों तथा नास्तिकों-असहमतों -मेहनतकशों और औरतों की भावनाओं को चोट पहुंचानेवाली बातों की कोई कमी नहीं है ?....चाहे ऐसा मेरी और मुझ जैसे कुछ जाहिलों की नज़र में ही क्यों न हो . भावनाएं तो हम जाहिलों की भी होती होंगी!" इस पर मैंने यह टीप की थी. "मैं अपन...

आज मेरा भारत अपनी ही दुर्दशा पर रो रहा है !

आज मेरा भारत  अपनी ही दुर्दशा  पर रो रहा है , हर तरफ अत्याचार,  फ़ैल रहा भृष्टाचार, रो रही मानवता ,  हो रहा दुराचार   देख कर निज सुतो का  निज पर व्यभिचार ! विवश हो रहा है !  आज मेरा भारत  अपनी ही दुर्दशा पर रो रहा है ! हाय मानव की पिपासा, जागृत क्षुधा अभिशिप्त अभिलाषा , यह कलुषित समाज, हो रहा कैसा  द्वंद्व आज ! सुभाष ,भगत आजाद, कैसे होगा सहन यह निज बांधवों का अवसाद ! अमित अस्तित्व क्यों आज खो रहा है ? आज मेरा भारत  अपनी ही दुर्दशा पर रो रहा है ! गीता का दर्शन ; पन्ना का त्याग, हल्दी घाटी का मैदान, जलियाँ वाला बाग़ ! राणा की धरती , पदमनियों का सुहाग ! आज क्रांति की हर वो सर्जक आग , सब यह व्यर्थ क्यों हो रहा है? आज मेरा भारत  अपनी ही दुर्दशा पर रो रहा है !