सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मैं टूटता चला गया!

तुमने मुझे जो तोहफा-ए-गम दिए, हिफाजत में इनकी , मैं टूटता चला गया! मंजिले बहुत थीं इस जमाने में मगर हर एक मंजिल में , तुझे ढूंढता चला गया ! रात में पहले नींद फिर नींद  में ख्वाब   और  ख्वाबों में तुझको ही  ढूंढता चला गया! रह गया एक तू ही ख्यालों में अब , जहाँ के साथ खुद को ही भूलता चला गया ! आँख को या अश्कों को कहूं बेवफा, ये सवाल जिन्दगी से पूंछता चला गया ! तुमने मुझे जो तोहफा-ए-गम दिए, हिफाजत में इनकी , मैं टूटता चला गया! 

रूह लम्हों में बिखरती रही

रूह लम्हों में बिखरती रही जिश्म रास्ते बदलता रहा ! जिन्दगी ख्वाहिशों में सिमटती रही दिल अंजामों से दहलता रहा ! सांसों पे पहरा था मौत का , वख्त मुश्कों में मचलता रहा ! वहम था जिन्दा है हर कोई, यह तो सदमें में झुलसता रहा !

शायक और समाज

शायक ! तुमने तो जीने का ढंग, ढूढ़ लिया शब्दों में ! मगर  आम आदमी का  यूं साँस लेना मुनासिब नहीं ; यही शब्द, जो तुम्हें जीवन देते हैं; उसके लिए भ्रम जाल से कम नहीं ! शायद  यही अंतर है आम आदमी और  शायक के शब्द अभिव्यक्ति में ! जीवन  बन जाता है सरल और दुस्तर  इन्हीं अर्थों की बीथिका में उलझकर ! शब्दों के अर्थ को पा लेना फिर उन्हें अंगीकार करना ही सार्थक  बनाता है शायक का स्पस्ट प्रयोग !

स्त्री समर्पण

शायद  तुम भूल चुके हो, अपना प्रथम प्रणय निवेदन! मेरी पायल की झनक से, तीव्र हो जाता था स्पंदन ! अब मेरा  कुछ भी कहना  लगता है एक कांटे की चुभन ! जानती हूँ, नहीं तृप्त करता तुम्हारी सोंच, मेरा यौवन ! अनभिग्य  भी नहीं हूँ मैं, चिर परिचित है यह मनु-मन ! बस छोभ इतना भर है . प्रिये ! क्यों व्यर्थ होता स्त्री समर्पण !!  

जबसे तेरा अस्क मुझमें दिखने लगा है !

अब मुझे आईने से डर लगने लगा है , जबसे तेरा अक्स  मुझमें दिखने लगा है ! अक्सर मेरे ख़याल मुझसे ये सवाल करते हैं , इधर तू कुछ बदला-बदला दिखने लगा है ! इक मुद्दत हुयी खुद को भूले हुए मुझे, अब तो जर्रे-जर्रे में तू ही तू दिखने लगा है ! गम-ए- दर्द का इल्म ही न रहा दिल को , जबसे तेरे अश्कों में आबे- हयात दिखने लगा है ! कहाँ है खुदा और किसे करूं सजदा यहाँ, अबतो मेरे अजीज में ही खुदा दिखने लगा है ! अब मुझे आईने से डर लगने लगा है , जबसे तेरा अस्क मुझमें दिखने लगा है !

अधूरे समाज

प्यार तुम्हें भी था प्यार हमें भी था, जीना हमें भी था जीना तुम्हें भी था ! नियमों पर चलना पड़ा समाज से बचना पड़ा हमें भी यहीं रहना था तुम्हें भी यहीं रहना था भले ही हम अधूरे हैं पर समाज तो बचे हैं और इन्हें बचाना ही है समाज तो बनाना ही है ! नियमों को न तुम तोडना नियमों को न हम तोड़ेंगे ; पुराने रास्तों को न छोड़ना न ही हम इन को छोड़ेंगे! क्योंकि आने वाले समय में कहीं समाज बदनाम न हो जाय! प्यार भला कोई जिन्दगी है जो इसके बिना न जिया जाय !

"Just got here, And soon confessed to"

Just got here, And soon confessed to We ask you to have many moments of the grievance, Are you saying he's putting us era Heart is not filled yet .......... And have started to hurt / Just got here, And soon confessed to Eye's regrets is not seeing us, Peace is one of my regrets, I do not get agreement, Loneliness and eyes ........... Has told you to be betrayed / Just got here, And soon confessed to Do not leave my desires go unfulfilled; You are a dream, not just the mouth turn down, Aye just remember that ............... And has told you to forget / Just got here, And soon confessed to