सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शायक और समाज

शायक !
तुमने तो जीने का ढंग,
ढूढ़ लिया शब्दों में !

मगर 
आम आदमी का 
यूं साँस लेना मुनासिब नहीं ;

यही शब्द,
जो तुम्हें जीवन देते हैं;
उसके लिए भ्रम जाल से कम नहीं !

शायद 
यही अंतर है आम आदमी
और  शायक के शब्द अभिव्यक्ति में !

जीवन 
बन जाता है सरल और दुस्तर 
इन्हीं अर्थों की बीथिका में उलझकर !

शब्दों के
अर्थ को पा लेना फिर
उन्हें अंगीकार करना ही सार्थक 
बनाता है शायक का स्पस्ट प्रयोग !

टिप्पणियाँ

  1. जीवन
    बन जाता है सरल और दुस्तर
    इन्हीं अर्थों की बीथिका में उलझकर!........
    उलझ गई मैं.....
    मुझे समझने में वक्त लगेगा इस कविता को

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मतलब का मतलब......

 मतलब की दुनिया है-जानते सभी हैं, फिर भी यहाँ मतलब निकालते सभी हैं। अपनापन एक दिखावा भर है फिर भी, जाहिर भले हो लेकिन जताते सभी हैं। झूठी शान -ओ-शौकत चंद लम्हों की है, ये जानते हुए भी दिखाते सभी हैं। नहीं रहेगी ये दौलत सदा किसी की,  जमाने में पाकर इठलाते सभी हैं। मौत है मुत्मइन इक न इक दिन आएगी, न जाने क्यूँ मातम मनाते सभी हैं।

बेख्याली

न जाने किस ख्याल से बेख्याली जायेगी; जाते - जाते ये शाम भी खाली जायेगी। गर उनके आने की उम्मीद बची है अब भी, फिर और कुछ दिन  मौत भी टाली जायेगी। कुछ तो मजाज बदलने दो मौसमों का अभी, पुरजोर हसरत भी दिल की निकाली जायेगी। कनारा तो कर लें इस जहाँ से ओ जानेजां, फिर भी ये जुस्तजू हमसे न टाली जायेगी । कि ख्वाहिश है तुमसे उम्र भर की साथ रहने को, दिये न जल पाये तो फिर ये दिवाली  जायेगी।

स्त्री !

चाणक्य ! तुमने कितनी , सहजता से कर दिया था; एक स्त्री की जीविका का विभाजन ! पर, तुम भूल गये! या तुम्हारे स्वार्थी पुरुष ने उसकी आवश्यकताओं और आकाँक्षाओं को नहीं देखा था! तुम्हें तनिक भी, उसका विचार नही आया; दिन - रात सब उसके तुमने अपने हिस्से कर लिए! और उसका एक पल भी नहीं छोड़ा उसके स्वयं के जीवन जीने के लिए!