सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आम आदमी: " Used To "


देश जल रहा है;
लोग झुलस रहे हैं,
सरकार और सरकारी 
महकमे भ्रष्टाचार में
संलिप्त हैं!
युवा आधुनिकता की 
चकाचौंध में भ्रमित है;
मीडिया मुद्दों में 
उलझा रही है!

शिक्षा व्यवसाय बन गयी 
धर्म लोगों को गुमराह 
कर रहा  है ;
प्रगति और विकास 
मानवता और प्रकृति का
पतन कर रहें हैं!
कोई भी न तो 
सुखी है औरन ही संतुष्ट!

एक ओर जहाँ समाज 
सोंच बदलने की बात करता है 
वहीँ दूसरी ओर वह सब 
वर्जनाएं तोड़ता जा रहा है ;
स्त्री को माँ, बहन और बेटी नहीं,
एक भोग की वस्तु बना दिया है! 
सिनेमा और साहित्य 
सब एक ही ले में 
बह रहें हैं!
और आम आदमी
समझता है इसमें 
उसकी क्या गलती है?
और उसका क्या लेना - देना है!
परन्तु जब तक 
आम आदमी "Used To" 
रहेगा तब तक 
न तो देश बदल सकता है
और न ही समाज!



अब पानी नाक तक 
आ चुका है और 
इअससे पहले सिर्फ तुम्हें और 
तुम्हें ही डुबा  दे;
खड़े हो जाओ और 
जहाँ जिस जगह से 
खड़े हो चल पड़ो
इन सब को बदलने के लिए,
क्योंकि जीवन अनंत है!

समाज सभ्यता और
देश को बचाने के लिए 
कोई मसीहा या ईश्वर
नहीं आएगा!
तुम जैसे आम आदमी
जब तक विरोध नहीं करेंगे 
तब तक यह 
"Used To" की बीमारी दूर न होगी 
और न ही ये 
system और सोंच बदलेगी !  

टिप्पणियाँ

  1. Aapki baat sahi hai ki aam admi ko kuchh karna hoga parantu jab vyavasthha chalaaney vaale log hee sahyog na dein to aam admi ke liye kadam uthhaana mushkil ho jaata hai. Dilli mein nirbhaya kaand ke baad jab bheed ne pradarshan kiya to unhein sahyog nahi balki aansun gas ke goley aur thandey paani ke tankers ki bauchhaar hee mileee.

    जवाब देंहटाएं
  2. आपकी इस उत्कृष्ट पोस्ट की चर्चा बुधवार (13-02-13) के चर्चा मंच पर भी है | जरूर पधारें |
    सूचनार्थ |

    जवाब देंहटाएं
  3. सही कहा....
    सब "Used To" हो गए हैं...
    कुछ बच गए हैं...
    वो भी हो जायेंगे.....!!

    जवाब देंहटाएं
  4. जब आम आदमी हर अच्छे बुरे कार्यकलाप का used to हो जाएगा तो समाज में बदलाव कैसे आपाएगा |बदला तो वही ला सकता है |
    बढ़िया रचना |
    आशा

    जवाब देंहटाएं
  5. सब-कुछ जानते हुए भी'हमें क्या करना'की मनोवृत्ति ,हर जगह अपने स्वयं को बचाने की आदत स्वभाव में बस गई है.इसे दूर करना बहुत आवश्यक है .

    जवाब देंहटाएं
  6. सत्य और सार्थक रचना ...बहुत बहुत बढ़िया।

    जवाब देंहटाएं
  7. सच कहा । आदी होजाना यानी बदलाव के रास्तों का बन्द होजाना ।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मतलब का मतलब......

 मतलब की दुनिया है-जानते सभी हैं, फिर भी यहाँ मतलब निकालते सभी हैं। अपनापन एक दिखावा भर है फिर भी, जाहिर भले हो लेकिन जताते सभी हैं। झूठी शान -ओ-शौकत चंद लम्हों की है, ये जानते हुए भी दिखाते सभी हैं। नहीं रहेगी ये दौलत सदा किसी की,  जमाने में पाकर इठलाते सभी हैं। मौत है मुत्मइन इक न इक दिन आएगी, न जाने क्यूँ मातम मनाते सभी हैं।

स्त्री !

चाणक्य ! तुमने कितनी , सहजता से कर दिया था; एक स्त्री की जीविका का विभाजन ! पर, तुम भूल गये! या तुम्हारे स्वार्थी पुरुष ने उसकी आवश्यकताओं और आकाँक्षाओं को नहीं देखा था! तुम्हें तनिक भी, उसका विचार नही आया; दिन - रात सब उसके तुमने अपने हिस्से कर लिए! और उसका एक पल भी नहीं छोड़ा उसके स्वयं के जीवन जीने के लिए!

पानी वाला घर :

समूह में विलाप करती स्त्रियों का स्‍वर भले ही एक है उनका रोना एक नहीं... रो रही होती है स्‍त्री अपनी-अपनी वजह से सामूहिक बहाने पर.... कि रोना जो उसने बड़े धैर्य से बचाए रखा, समेटकर रखा अपने तईं... कितने ही मौकों का, इस मौके के लिए...।  बेमौका नहीं रोती स्‍त्री.... मौके तलाशकर रोती है धु्आं हो कि छौंक की तीखी गंध...या स्‍नानघर का टपकता नल...। पानियों से बनी है स्‍त्री बर्फ हो जाए कि भाप पानी बना रहता है भीतर स्‍त्री पानी का घर है और घर स्‍त्री की सीमा....। स्‍त्री पानी को बेघर नहीं कर सकती पानी घर बदलता नहीं....। विलाप.... नदी का किनारों तक आकर लौट जाना है तटबंधों पर लगे मेले बांध लेते हैं उसे याद दिलाते हैं कि- उसका बहना एक उत्‍सव है उसका होना एक मंगल नदी को नदी में ही रहना है पानी को घर में रहना है और घर बंधा रहता है स्‍त्री के होने तक...। घर का आंगन सीमाएं तोड़कर नहीं जाता गली में.... गली नहीं आती कभी पलकों के द्वार हठात खोलकर आंगन तक...। घुटन को न कह पाने की घुटन उसका अतिरिक्‍त हिस्‍सा है... स्‍त्री गली में झांकती है, गलियां सब आखिरी सिरे पर बन्‍द हैं....। ....गली की उस ओ...