सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

ये रेखाएं !!!

कुछ रेखाएं  जो विभाजन की परिभाषाएं; हमारे, उनके हम सभी के मध्य  निराशाएं! किसी अन्य की नहीं वरन अपनी ही कुंठित  अभिलाषाएं!! विभाजित करतीं, घर को, समाज को  अपनों को, फिर भी उपजाती जिज्ञाषाएं!!  क्यूँ खीचीं हैं हमने - आपने अपनों के लिए ये रेखाएं!! क्या वो मानव नहीं ; या उनके उर स्पंदन हीन हैं? उनका वैभव हमें रास नहीं, या वे मानव नहीं, मात्र दीन हैं! फिर क्यूँ मानव खींचता  ये दूरी की सीमायें ! कहीं भूगोल, कहीं पर समाज कहीं इतिहास से बनाता, वही पुरानी रेखाएं!! कहीं विचारों की; कहीं भावनाओं की, और कहीं पर व्यवहारों की; हर क्षण  बनती हैं दीवारें! हर जगह विभिन्नताएं !! धार्मिकता के नाम पर, राष्ट्रीयता के नाम पर सम्प्रदाय और  संघ के नाम पर  जाती और लिंग  के नाम पर, हमारी बनाई  हुयी ये दीवारें! हर बार ढह कर  हमें ही दबाएँ! दीवारें पुनः  साकार हो उठती हैं, पर हर बार घायल  मानवता ही होती है! फिर भी हम खींचते हैं...

त्राण

व्यथित है तू मन की व्यथा से; अतृप्त है तू आशा की तृष्णा से! कर्तव्य अधिकार की चिंता में; व्यथित है तू जीवन मृश्ना से !! उलझ गया जीवन के  प्रश्नों से; विक्षिप्त हुआ पथ के अश्नों से! माया-ममता से है व्योमोहित; "मैं" के मिथ्या अहम् से है गर्वित !! लेना ही लेना है तेरा लक्ष्य; नहीं भावना है समर्पण की ! व्यर्थ तू मानवता का प्रहरी; व्यर्थ है भाषा कर्म-अर्पण की!! कृतिका से चाहते हो निवृत्ति; धरो धरित्री सा  धीरज तुम; मत मुख मोड़ो देख विवृत्ति  कर दो सर्वस्व अर्पण तुम!

ग्लानि

क्षण भर के जीवन में हे मानव! तू क्यों मानवता से विमुख हुआ? करता निज बन्धु पर आघात; क्षुण धन हेतु पतनोन्मुख हुआ! लोभ-मोह-माया से होकर ग्रसित; जीवन में तू लक्ष्य विहीन हुआ ! खोकर निज अस्मिता को मानव, स्व पतन से तू दैन्य-दीन हुआ !! पाखंड-झूठ अन्याय में लिप्त हो; निज गौरव हानि से न म्लानि हुयी! मानवता पर करते अत्याचार, मानव तुझे तनिक ण ग्लानि हुयी !! जननी-जन्मभूमि पर कर रहा; तू नित-नित भीषण अत्याचार! कर रही आज मानवता कृन्दन, देख मानव का निर्लज्ज व्यवहार !!

अप्लाषिका

पुष्प में खोजता गंध-पराग; अवयव में खोजता जीवन राग! मृगमरीचिका में शीतल प्यास, कृतिका में कहाँ जीवन विश्वास!! पूषा तप्त अवनि पर कहीं जो, चिर शीतल-शांत छाँव मिले; झंझा से उजड़े नीड़ विहाग को, क्षण भर का ठहराव मिले! महा काल के काल प्रभंजन में, क्या कुछ अक्षुण रह पाया है? कौन दुस्तर जीवन पथ पर, तीक्ष्ण झोंके झंझा के सह पाया है? प्रलय पूर्व जो था शेष; शेष रहेगा प्रलय पश्चात! यह तो है व्यर्थ व्योमोह, है निर्वाण ही पूर्ण साक्षात्!!

क्षुधा

क्षुधाकुल होकर जब; भोजन हेतु लड़ना पड़ता है, जीवन के अश्मर पथ पर जब प्रस्तर बनाना पड़ता है! गीता का दर्शन, गाँधी का सत्य; बुद्ध की अहिंसा पीछे छूट जाती है! जब फावड़ा और कुदाल संग, जेठ की तपिश में कमर टूट जाती है! न  गौरव    गरिमा का ध्यान, न अस्मिता जाने पर ग्लानि होती है! उदराग्नि की शांति हेतु; अमानुषिकता पर न म्लानि होती है!! इस नीरस प्राण हेतु मानव; जब स्व सुता का मोल लगाता है! मानवता तृण-तृण हो जाती है, जब नारी को क्षुण धन से तोला जाता है

उदासी उस रात की - भाग -२

गुमसुम उदास है तब से यह चाँद; उस रोज जब चाँद आया था; तुम्हारी खिड़की पर! दरवाजे पर अपलक ठहरी हुयी आँखों में पाकर; किसी की प्रतीक्षा, ठिठक गया था चाँद; उस रोज जब चाँद आया था; तुम्हारी खिड़की पर! मानो तुम्हारी तपिस में झुलस गयी है, ज्योत्स्ना की स्निग्धता, और तबसे सुलग रहा है यह चाँद! उस रोज जब चाँद आया था; तुम्हारी खिड़की पर! चाँद को अब भी याद है वह पूनम जब तुम्हारी आतुरता और विह्वलता में हो गयी थी अमावस! उस रोज जब चाँद आया था; तुम्हारी खिड़की पर! पीला पड़ गया था वह भोर तक तुम्हारी प्रतीक्षा की निष्ठा और मिलन की उत्कंठा को देख कर! उस रोज जब चाँद आया था; तुम्हारी खिड़की पर! उदासी उस रात की - भाग -१ के लिए लिंक नीचे दिया है :- http://dhirendrakasthana.blogspot.in/2012/02/blog-post_28.html

नेह निमंत्रण

मेरा यह नेह निमंत्रण; कर लो तुम स्वीकार! द्वंद्व आज मंद न हो जाए; मन सागर की लहरों का! बरबस यूँ ही छलक न जाय; मधुरिम प्याला अधरों का!! पढकर नयनों की भाषा; व्यर्थ न जाने दो मनुहार, मेरा यह नेह निमंत्रण; कर लो तुम स्वीकार! प्रणय की भाषा से; चिर परिचय तुम्हारा है! अपराजिता है रजनी; कहाँ चाँद अभी हारा है !! भर कर नेह की हाला तुम; कर दो हृदय अभिसार, मेरा यह नेह निमंत्रण; कर लो तुम स्वीकार!