सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आह्वान !



तोड़ दो सपनो की दीवारे,
मत रोको सृजन के चरण को ,
फैला दो विश्व के वितान पर,
मत टोको वर्जन के वरण को !

जाने कितनी आयेंगी मग में बाधाएँ,
कहीं तो इन बाधाओं का अंत होगा ही .
कौन सका है रोक राह प्रगति की ,
प्रात रश्मियों के स्वागत का यत्न होगा ही !

प्रलय के विलय से न हो भीत,
तृण- तृण  को सृजन से जुड़ने दो
नीड़ से निकले नभचर को
अभय अम्बर में उड़ने दो,

जला कर ज्योति पुंजों को ,
हटा दो तम के आवरण को ,

तोड़ दो सपनो की दीवारे,
मत रोको सृजन के चरण को!
     ?

टिप्पणियाँ

  1. "तोड़ दो सपनों की दीवारें
    मत रोको सृजन के चरणों को " बहुत सुन्दर और भावपूर्ण पंक्तियाँ |
    आशा

    जवाब देंहटाएं
  2. जला कर ज्योति पुंजों को ,
    हटा दो तम के आवरण को ,

    तोड़ दो सपनो की दीवारे,
    मत रोको सृजन के चरण को!
    बहुत ही भावमय करते शब्‍द ...

    जवाब देंहटाएं
  3. सृजन के चरणों की सुन्‍दर पदचाप.

    जवाब देंहटाएं
  4. बोधगम्य सृजन ...अन्तर्निहित भावों को मुखरित करते हुए प्रवाहमयी .....

    जवाब देंहटाएं
  5. तेज-ओज से परिपूर्ण आह्वान। सुन्दर अलंकृत शब्द चयन। सार्थक रचना। पहली बार आना हुआ आपके ब्लॉग पर। बहुत अच्छा लगा।
    ~ मधुरेश

    जवाब देंहटाएं
  6. सुन्दर कविता...बिलकुल सही कहा है सृजन की निरंतरता बनी रहनी चाहिए.

    जवाब देंहटाएं
  7. जला कर ज्योति पुंजों को ,
    हटा दो तम के आवरण को ,

    तोड़ दो सपनो की दीवारे,
    मत रोको सृजन के चरण को!
    बहुत सुंदर भावमय प्रस्तुति
    New post कुछ पता नहीं !!! (द्वितीय भाग )
    New post: कुछ पता नहीं !!!

    जवाब देंहटाएं
  8. बहुत सुंदर सोच! बहुत सुंदर अभिव्यक्ति! यही सकारात्मकता ही प्रगति का मूल मंत्र है...
    ~सादर!!!

    जवाब देंहटाएं
  9. प्रलय के विलय से न हो भीत,
    तृण- तृण को सृजन से जुड़ने दो
    नीड़ से निकले नभचर को
    अभय अम्बर में उड़ने दो,

    भाव मय ... सृजन की रह खोजती ...

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मतलब का मतलब......

 मतलब की दुनिया है-जानते सभी हैं, फिर भी यहाँ मतलब निकालते सभी हैं। अपनापन एक दिखावा भर है फिर भी, जाहिर भले हो लेकिन जताते सभी हैं। झूठी शान -ओ-शौकत चंद लम्हों की है, ये जानते हुए भी दिखाते सभी हैं। नहीं रहेगी ये दौलत सदा किसी की,  जमाने में पाकर इठलाते सभी हैं। मौत है मुत्मइन इक न इक दिन आएगी, न जाने क्यूँ मातम मनाते सभी हैं।

बेख्याली

न जाने किस ख्याल से बेख्याली जायेगी; जाते - जाते ये शाम भी खाली जायेगी। गर उनके आने की उम्मीद बची है अब भी, फिर और कुछ दिन  मौत भी टाली जायेगी। कुछ तो मजाज बदलने दो मौसमों का अभी, पुरजोर हसरत भी दिल की निकाली जायेगी। कनारा तो कर लें इस जहाँ से ओ जानेजां, फिर भी ये जुस्तजू हमसे न टाली जायेगी । कि ख्वाहिश है तुमसे उम्र भर की साथ रहने को, दिये न जल पाये तो फिर ये दिवाली  जायेगी।

स्त्री !

चाणक्य ! तुमने कितनी , सहजता से कर दिया था; एक स्त्री की जीविका का विभाजन ! पर, तुम भूल गये! या तुम्हारे स्वार्थी पुरुष ने उसकी आवश्यकताओं और आकाँक्षाओं को नहीं देखा था! तुम्हें तनिक भी, उसका विचार नही आया; दिन - रात सब उसके तुमने अपने हिस्से कर लिए! और उसका एक पल भी नहीं छोड़ा उसके स्वयं के जीवन जीने के लिए!