सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आदमी का बचे रहना

मुझे भय है
मरते हुए आदमी को
बचा रहने का,

मरा हुआ आदमी
नहीं रखा जाता देर तक ।

लेकिन जिन्दगी की तलाश में,
मरता है दिनों दिन।

दुनिया के रहने से
ज्यादा जरूरी है
आदमी का रहना।

क्योंकि लाशों से और
लाशों में संवेदनाएँ नहीं होती हैं।

टिप्पणियाँ

  1. बहुत प्रभावी ... संवेदनाएं क्या सच मे हैं आज ज़िंदा ...?

    जवाब देंहटाएं
  2. दुनिया के रहने से
    ज्यादा जरूरी है
    आदमी का रहना।

    क्योंकि लाशों से और
    लाशों में संवेदनाएँ नहीं होती हैं।
    बहुत ही गंभीर रचना

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बेख्याली

न जाने किस ख्याल से बेख्याली जायेगी; जाते - जाते ये शाम भी खाली जायेगी। गर उनके आने की उम्मीद बची है अब भी, फिर और कुछ दिन  मौत भी टाली जायेगी। कुछ तो मजाज बदलने दो मौसमों का अभी, पुरजोर हसरत भी दिल की निकाली जायेगी। कनारा तो कर लें इस जहाँ से ओ जानेजां, फिर भी ये जुस्तजू हमसे न टाली जायेगी । कि ख्वाहिश है तुमसे उम्र भर की साथ रहने को, दिये न जल पाये तो फिर ये दिवाली  जायेगी।

मतलब का मतलब......

 मतलब की दुनिया है-जानते सभी हैं, फिर भी यहाँ मतलब निकालते सभी हैं। अपनापन एक दिखावा भर है फिर भी, जाहिर भले हो लेकिन जताते सभी हैं। झूठी शान -ओ-शौकत चंद लम्हों की है, ये जानते हुए भी दिखाते सभी हैं। नहीं रहेगी ये दौलत सदा किसी की,  जमाने में पाकर इठलाते सभी हैं। मौत है मुत्मइन इक न इक दिन आएगी, न जाने क्यूँ मातम मनाते सभी हैं।

क्या हूँ मैं?

मुझे वो पढ़ता रहा  गढ़ता रहा  कभी एलोरा की गुफाओं , कभी पिकासो की मनः स्थितियों में! लेकिन  कभी वो नहीं  बदल सका  अपनी संकुचित  और शंकालु  प्रवृत्ति  और  डसने को  तत्पर रहता है हर क्षण ! और आज तक मैं अनभिज्ञ   ही रही  मेरा  अस्तित्व  और मैं क्या हूँ  इस पुरुष प्रवृत्ति  के लिए !   ?