सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मतलब की दुनिया में सब मतलब के साथी

 मतलब की दुनिया में सब मतलब के साथी


सबके जीवन की अपनी अलग कहानी।

एक दुःख जाए,एक दुःख आये

सुख-दुःख आते जाते -दुनिया है फानी ;

होय  उजियारा जब जले  तेल संग बाती।

मतलब की दुनिया में सब मतलब के साथी----------


किसने कब किसके दुःख को बांटा

सबने ही केवल सुख को बांटा

खुद की छाया ही साथ न दे ,

जब जब अँधियारा है आता।

छूटे साँस जब एक तो दूजी है आती।  

मतलब की दुनिया में सब मतलब के साथी----------


करें खुशामद मौका पड़ते ही पकड़ें पैर

मतलब पर न कोई अपना ना  कोई गैर,

मिलते ही पद-पैसा सब सम्बन्ध बनाते हैं

मिले दूध गाय से तो सभी लात खाते हैं,

भले बात होय तीखी है हित  की भाती।  

मतलब की दुनिया में सब मतलब के साथी-----------

टिप्पणियाँ