सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वक्त कुछ इस तरह बुरा है,


वक्त कुछ इस तरह बुरा है,
अपनों को अपना कहना बुरा है!


हर वो हवा जो बहारो से गुजरी,
हवा का अब ठहरना बुरा है !

धडकनों को होंगी दिक्कतें बहुत,
दिल में किसी के रहना बुरा है !



खुद को समझ न पाया कभी ,
किसी और को समझना बुरा है !


दोस्ती-दुश्मनी की रंज क्या कहें-
दोनों में ही जीना -मरना बुरा है!


वक्त कुछ इस तरह बुरा है,
अपनों को अपना कहना बुरा है!
   ?

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें