सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अतृप्त मन !!

जिन्दगी इतनी 
उदास क्यों है?
सब कुछ तो है 
रोती कपड़ा 
और मकान !

फिर खटकती है 
कमी किसकी अब 
क्या नहीं  है 
तुम्हारे पास !

शायद वो स्पन्दित 
करुनामय हृदय 
नहीं रहा अब ,
तभी तो एक 
मशीन के तुल्य 
चला जा रहा है 
तुम्हारा जीवन !

समेत ली पूरी 
दुनिया की दौलत,
भर लिए खजाने 
और बन गये 
यशस्वी और 
माननीय अधिपति !

लेकिन नहीं बन पाए 
अपने पिता के 
सच्चे सपूत और
अधूरी रह गईं 
उनकी आशाएं 
जिनके लिए रचा था 
उसने तुम्हें और 
दिया था  अपनी
सबसे सुंदर सर्जना को
संवारने का पुन्य कार्यभार !

शायद इसी लिए 
उदास है तुम्हारी जिन्दगी 
और तुम्हारा ये
अतृप्त मन !!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मतलब का मतलब......

 मतलब की दुनिया है-जानते सभी हैं, फिर भी यहाँ मतलब निकालते सभी हैं। अपनापन एक दिखावा भर है फिर भी, जाहिर भले हो लेकिन जताते सभी हैं। झूठी शान -ओ-शौकत चंद लम्हों की है, ये जानते हुए भी दिखाते सभी हैं। नहीं रहेगी ये दौलत सदा किसी की,  जमाने में पाकर इठलाते सभी हैं। मौत है मुत्मइन इक न इक दिन आएगी, न जाने क्यूँ मातम मनाते सभी हैं।

बेख्याली

न जाने किस ख्याल से बेख्याली जायेगी; जाते - जाते ये शाम भी खाली जायेगी। गर उनके आने की उम्मीद बची है अब भी, फिर और कुछ दिन  मौत भी टाली जायेगी। कुछ तो मजाज बदलने दो मौसमों का अभी, पुरजोर हसरत भी दिल की निकाली जायेगी। कनारा तो कर लें इस जहाँ से ओ जानेजां, फिर भी ये जुस्तजू हमसे न टाली जायेगी । कि ख्वाहिश है तुमसे उम्र भर की साथ रहने को, दिये न जल पाये तो फिर ये दिवाली  जायेगी।

स्त्री !

चाणक्य ! तुमने कितनी , सहजता से कर दिया था; एक स्त्री की जीविका का विभाजन ! पर, तुम भूल गये! या तुम्हारे स्वार्थी पुरुष ने उसकी आवश्यकताओं और आकाँक्षाओं को नहीं देखा था! तुम्हें तनिक भी, उसका विचार नही आया; दिन - रात सब उसके तुमने अपने हिस्से कर लिए! और उसका एक पल भी नहीं छोड़ा उसके स्वयं के जीवन जीने के लिए!