सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वर्जित फल !

इश्क
जिसे कहते हैं
होता है रूहानी ;
पर
जिस्मों के
मिलन से ही,
हो पाता है
पूर्ण और यथार्थ !!

जिस्म  में
सुलगती रूहों
के लिए क्यों
होता है जरूरी
जिस्मों का मिलन ;

फिर भी कहते
नापाक होता है
जिस्मानी  इश्क !
जबकि
कायनात की
है सबसे अपरिहार्य
जरूरत !!

होता गर
रूहानी इश्क
मुत्मईन रूहों के
मिलन का पर्याय ;
तो क्यों छोडनी
पडती जन्नत
खाने पर
वर्जित फल !
और क्यों होता
आगाज इस
कायनात का !    

टिप्पणियाँ

  1. शानदार कविता
    उच्चारण मे कुछ कमियां हैं.... जिस्मानी को जिश्मानी लिखा गया है
    शायद अगली बार सुधर कर मिले
    अन्तिम पंक्तिया मन मोह गई

    जवाब देंहटाएं
  2. यशोदा जी त्रुटि हेतु ध्यानाकर्षित करने हेतु बहुत बुत धन्यवाद !

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मतलब का मतलब......

 मतलब की दुनिया है-जानते सभी हैं, फिर भी यहाँ मतलब निकालते सभी हैं। अपनापन एक दिखावा भर है फिर भी, जाहिर भले हो लेकिन जताते सभी हैं। झूठी शान -ओ-शौकत चंद लम्हों की है, ये जानते हुए भी दिखाते सभी हैं। नहीं रहेगी ये दौलत सदा किसी की,  जमाने में पाकर इठलाते सभी हैं। मौत है मुत्मइन इक न इक दिन आएगी, न जाने क्यूँ मातम मनाते सभी हैं।

बेख्याली

न जाने किस ख्याल से बेख्याली जायेगी; जाते - जाते ये शाम भी खाली जायेगी। गर उनके आने की उम्मीद बची है अब भी, फिर और कुछ दिन  मौत भी टाली जायेगी। कुछ तो मजाज बदलने दो मौसमों का अभी, पुरजोर हसरत भी दिल की निकाली जायेगी। कनारा तो कर लें इस जहाँ से ओ जानेजां, फिर भी ये जुस्तजू हमसे न टाली जायेगी । कि ख्वाहिश है तुमसे उम्र भर की साथ रहने को, दिये न जल पाये तो फिर ये दिवाली  जायेगी।

स्त्री !

चाणक्य ! तुमने कितनी , सहजता से कर दिया था; एक स्त्री की जीविका का विभाजन ! पर, तुम भूल गये! या तुम्हारे स्वार्थी पुरुष ने उसकी आवश्यकताओं और आकाँक्षाओं को नहीं देखा था! तुम्हें तनिक भी, उसका विचार नही आया; दिन - रात सब उसके तुमने अपने हिस्से कर लिए! और उसका एक पल भी नहीं छोड़ा उसके स्वयं के जीवन जीने के लिए!