सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रास्ते और मोड़ !

आज इत्तिफाक से मिल गये,
हम उसी मोड़ पर !
खायीं थीं कसमे न मिलेंगे,
अब किसी मोड़ पर !!

फिर से दिल पुकार उठा,
शिकवे-गिले होने लगे !
एक-दूजे के जख्मों को,
चरों नयन भिगोने लगे !!

थी शिकायत किस बात पर,
चले गये छोड़ कर..........!
आज इत्तिफाक से मिल गये,
हम उसी मोड़ पर !

न वादों का कोई गिला था,
न जंजीरें थीं कसमों की !
रूहों के मिलन में कहाँ थी,
रुकावटें कोई जिस्मों की !!

फिर भी रास्ते बदल लिए 
खुद  के दिल तोड़ कर..........!
आज इत्तिफाक से मिल गये,
हम उसी मोड़ पर!
खायीं थीं कसमे न मिलेंगे,
अब किसी मोड़ पर !!

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मतलब का मतलब......

 मतलब की दुनिया है-जानते सभी हैं, फिर भी यहाँ मतलब निकालते सभी हैं। अपनापन एक दिखावा भर है फिर भी, जाहिर भले हो लेकिन जताते सभी हैं। झूठी शान -ओ-शौकत चंद लम्हों की है, ये जानते हुए भी दिखाते सभी हैं। नहीं रहेगी ये दौलत सदा किसी की,  जमाने में पाकर इठलाते सभी हैं। मौत है मुत्मइन इक न इक दिन आएगी, न जाने क्यूँ मातम मनाते सभी हैं।

स्त्री !

चाणक्य ! तुमने कितनी , सहजता से कर दिया था; एक स्त्री की जीविका का विभाजन ! पर, तुम भूल गये! या तुम्हारे स्वार्थी पुरुष ने उसकी आवश्यकताओं और आकाँक्षाओं को नहीं देखा था! तुम्हें तनिक भी, उसका विचार नही आया; दिन - रात सब उसके तुमने अपने हिस्से कर लिए! और उसका एक पल भी नहीं छोड़ा उसके स्वयं के जीवन जीने के लिए!

बेख्याली

न जाने किस ख्याल से बेख्याली जायेगी; जाते - जाते ये शाम भी खाली जायेगी। गर उनके आने की उम्मीद बची है अब भी, फिर और कुछ दिन  मौत भी टाली जायेगी। कुछ तो मजाज बदलने दो मौसमों का अभी, पुरजोर हसरत भी दिल की निकाली जायेगी। कनारा तो कर लें इस जहाँ से ओ जानेजां, फिर भी ये जुस्तजू हमसे न टाली जायेगी । कि ख्वाहिश है तुमसे उम्र भर की साथ रहने को, दिये न जल पाये तो फिर ये दिवाली  जायेगी।