सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

किसे ढूंढते हैं, ये सूने नयन ?

किसे ढूंढते हैं,
ये सूने नयन ?

स्मृतियों में क्यों,
हो रहे विह्वल ,
किस हेतु उन्मीलित,
हैं ये अविरल /
स्पंदन हीन हृदय ,
औ नीरद अयन
किसे ढूंढते हैं,
ये सूने नयन ?

अछिन्न श्वासें 
ढोकर ये जीवन,
भ्रमित भटका 
कोलाहल, कानन/
कब मिलेगा मुझे,
वह चिर शयन!
किसे ढूंढते हैं,
ये सूने नयन ?

श्रांत हो चली अब,
ये आहत सांसें ,
होगा  कब मिलन
पूर्ण होंगी आशें!
अपूर्ण रहा कुछ शेष ,
है अपूर्ण मिलन !
किसे ढूंढते हैं,
ये सूने नयन ?

टिप्पणियाँ

  1. आपकी इस उत्कृष्ट प्रविष्टि की चर्चा कल १४ /५/१३ मंगलवारीय चर्चा मंच पर राजेश कुमारी द्वारा की जायेगी आपका वहां स्वागत है ।

    जवाब देंहटाएं
  2. अपूर्ण रहा कुछ शेष ,
    है अपूर्ण मिलन !
    किसे ढूंढते हैं,
    ये सूने नयन ?...दिल दा मामला है ..अच्छा लगा ..मेरे ब्लॉग पर भी आपका स्वागत है

    जवाब देंहटाएं
  3. "किसे ढूँढते हैं ये सूने नयन " सुन्दर और भावपूर्ण रचना मन को छू गयी |
    आशा

    जवाब देंहटाएं
  4. जाने क्या ढूंढती रहती है ये आँखें।।।
    अबूझ है कभी तो कभी जाना पहचाना !

    जवाब देंहटाएं
  5. किसे ढूंढते हैं,
    ये सूने नयन ?.....................सुन्दर,भावपूर्ण रचना धीरंद्र जी

    जवाब देंहटाएं
  6. नयनों की भाषा या तो दिल समझता है ... या प्रेम का मारा ...
    बहुत उम्दा रचना ...

    जवाब देंहटाएं
  7. बहुत ही सुंदर भाव पूर्ण अभिव्यक्ति....

    जवाब देंहटाएं
  8. bahut sundar kavyatmak prastuti..........hamare blog par bhi aayen, pasand aane par sadasya ke roop mein shamil hokar apna sneh avasy dein.........

    जवाब देंहटाएं
  9. भावपूर्ण अभिव्यक्ति | आभार

    कभी यहाँ भी पधारें और लेखन भाने पर अनुसरण अथवा टिपण्णी के रूप में स्नेह प्रकट करने की कृपा करें |
    Tamasha-E-Zindagi
    Tamashaezindagi FB Page

    जवाब देंहटाएं
  10. बहुत सुन्दर अभिव्यक्ति .. आपकी इस रचना के लिंक का प्रसारण सोमवार (03.06.2013)को ब्लॉग प्रसारण पर किया जायेगा. कृपया पधारें .

    जवाब देंहटाएं
  11. शायद आंख और प्रेम एक दूसरे के पूरक हैं, बहुत ही सुंदर.

    रामराम.

    जवाब देंहटाएं
  12. बहुत सुंदर ....भावपूर्ण अभिव्यक्ति

    जवाब देंहटाएं
  13. बहुत सुन्दरता से उतारा है भावनाओं को कलम से.

    जवाब देंहटाएं
  14. कब मिलेगा मुझे,
    वह चिर शयन!
    किसे ढूंढते हैं,
    ये सूने नयन ?
    बहुत सुन्दर अभिव्यक्ति .

    जवाब देंहटाएं
  15. किसे ढूंढते हैं,
    ये सूने नयन ?

    लगा कि रचना जल्दी खत्म कर दी, शुभकामनायें !

    जवाब देंहटाएं
  16. श्रांत हो चली अब,
    ये आहत सांसें ,
    होगा कब मिलन
    पूर्ण होंगी आशें!
    अपूर्ण रहा कुछ शेष ,
    है अपूर्ण मिलन !
    किसे ढूंढते हैं,
    ये सूने नयन ?

    बहुत ही भावमय रचना, शुभकामनाएं.

    रामराम.

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुझे स्त्री ही रहने दो

मैं नहीं चाहूंगी बनना देवी मुझे नहीं चाहिए आठ हाथ और सिद्धियां आठ।   मुझे स्त्री ही रहने दो , मुझे न जकड़ो संस्कार और मर्यादा की जंजीरों में। मैं भी तो रखती हूँ सीने में एक मन , जो कि तुमसे ज्यादा रखता है संवेदनाएं समेटे हुए भीतर अपने।   आखिर मैं भी तो हूँ आधी आबादी इस पूरी दुनिया की।

अमरबेल

ये जो कैक्टस पर दिख रही है अमरबेल , जानते हो यह भी परजीवी है ठीक राजतन्त्र की तरह।   लेकिन लोकतंत्र में कितने दिन पनप सकेगी ये अमरबेल , खत्म होगा इसका भी अमरत्व आखिर एक दिन

"मेरा भारत महान! "

सरकार की विभिन्न  सरकारी योजनायें विकास के लिए नहीं; वरन "टारगेट अचीवमेंट ऑन पेपर" और  अधिकारीयों की  जेबों का टारगेट  अचीव करती हैं! फर्जी प्रोग्राम , सेमीनार और एक्सपोजर विजिट  या तो वास्तविक तौर पर  होती नहीं या तो मात्र पिकनिक और टूर बनकर  मनोरंजन और खाने - पीने का  साधन बनकर रह जाती हैं! हजारों करोड़ रूपये इन  योजनाओं में प्रतिवर्ष  विभिन्न विभागों में  व्यर्थ नष्ट किये जाते हैं! ऐसा नहीं है कि इसके लिए मात्र  सरकारी विभाग ही  जिम्मेवार हैं , जबकि कुछ व्यक्तिगत संस्थाएं भी देश को लूटने का प्रपोजल  सेंक्शन करवाकर  मिलजुल कर  यह लूट संपन्न करवाती हैं ! इन विभागों में प्रमुख हैं स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा; कृषि, उद्यान, परिवहन,  रेल, उद्योग, और भी जितने  विभाग हैं सभी विभागों  कि स्थिति एक-से- एक  सुदृढ़ है इस लूट और  भृष्टाचार कि व्यवस्था में! और हाँ कुछ व्यक्ति विशेष भी व्यक्तिगत लाभ के लिए, इन अधिकारीयों और  विभागों का साथ देते हैं; और लाभान्वित होते है या होना चाहते ह