सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शहीदों की माँ !

गाँव के अंतिम छोर पर
था एक टूटा हुआ
माटी का घर !
जिसमे रहती थीं
एक बूढी माँ !

आज उन्होंने छोड़ दिया
वह घर और संसार !
जिसके लिए उन्होंने
किये थे कुर्बान
अपने चार जवान बेटे !

सुना है वो बेटे
शहीद हुए थे देश की
आन और सम्मान
को बचाने में !


पर माँ हो गयी थी
बेबस और लाचार;
यूँ ही झूठा एक तमगा
मिल गया था उसे
जीने के लिए !

जो नहीं मिटा सकता था
उसके पेट व जरूरतों की
भूख और मांगो को !

घिसटते-घिसटते
बिता दिए थे उन्होंने
पूरे चालीस साल !

कोई नहीं पूछने आया
उस माँ की विवशता का
कारण और दिखाने
समाधान का रास्ता !

क्यों किसी के सामने
फैलाती अपने दीन हाँथ
आखिर वह थीं तो
शहीदों की माँ !


( शत -शत नमन ऐसी ही अनगिनत माँओं के त्याग को और उनकी अपार सहनशक्ति को !)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मतलब का मतलब......

 मतलब की दुनिया है-जानते सभी हैं, फिर भी यहाँ मतलब निकालते सभी हैं। अपनापन एक दिखावा भर है फिर भी, जाहिर भले हो लेकिन जताते सभी हैं। झूठी शान -ओ-शौकत चंद लम्हों की है, ये जानते हुए भी दिखाते सभी हैं। नहीं रहेगी ये दौलत सदा किसी की,  जमाने में पाकर इठलाते सभी हैं। मौत है मुत्मइन इक न इक दिन आएगी, न जाने क्यूँ मातम मनाते सभी हैं।

स्त्री !

चाणक्य ! तुमने कितनी , सहजता से कर दिया था; एक स्त्री की जीविका का विभाजन ! पर, तुम भूल गये! या तुम्हारे स्वार्थी पुरुष ने उसकी आवश्यकताओं और आकाँक्षाओं को नहीं देखा था! तुम्हें तनिक भी, उसका विचार नही आया; दिन - रात सब उसके तुमने अपने हिस्से कर लिए! और उसका एक पल भी नहीं छोड़ा उसके स्वयं के जीवन जीने के लिए!

बेख्याली

न जाने किस ख्याल से बेख्याली जायेगी; जाते - जाते ये शाम भी खाली जायेगी। गर उनके आने की उम्मीद बची है अब भी, फिर और कुछ दिन  मौत भी टाली जायेगी। कुछ तो मजाज बदलने दो मौसमों का अभी, पुरजोर हसरत भी दिल की निकाली जायेगी। कनारा तो कर लें इस जहाँ से ओ जानेजां, फिर भी ये जुस्तजू हमसे न टाली जायेगी । कि ख्वाहिश है तुमसे उम्र भर की साथ रहने को, दिये न जल पाये तो फिर ये दिवाली  जायेगी।