सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हां, मैं तुम्हारे प्रेम में हूं

 हां,

मैं तुम्हारे प्रेम में हूं!


तुम्हारे हांथ से गूंधे हुए 

आंटें में सना हुआ प्रेम,

या कमीज़ में टंकी हुई बटन सा 

बंधा हुआ प्रेम,


सुबह - सुबह झाड़ू की बुहार के साथ

उड़ता हुआ प्रेम

या फिर उड़द की दालके कंकड़ सा किरकिरा प्रेम।


हर एक उधड़ते हुए रिश्ते की तुरपन करता हुआ प्रेम 

या मुहल्ले की काकी- ताई 

से हसी - ठठ्ठा करती मीठी तीखी बतियों का प्रेम।

 

बच्चों के माथे पर 

काले टीके और 

गालों पर दी गई पुचकारियों का प्रेम ,


रोज बिस्तर की बदली चादर 

पर बिछा हुआ प्रेम 

या सिरहाने की जगह पर तुम्हारी गोद में रखे मेरे सर पर तुम्हारे मखमली हाथों का प्रेम।


तुम हो तो ये सब है और 

इन सब के होने से ही

प्रेम है,

हां, मैं तुम्हारे प्रेम में हूं।

टिप्पणियाँ

  1. बहुत प्यारी रचना।
    सादर।

    जी नमस्ते,
    आपकी लिखी रचना शुक्रवार १७ फरवरी २०२३ के लिए साझा की गयी है
    पांच लिंकों का आनंद पर...
    आप भी सादर आमंत्रित हैं।
    सादर
    धन्यवाद।

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत ही खूबसूरत सृजन एकदम प्रेम सा ...
    वाह!!!

    जवाब देंहटाएं
  3. वाह वाह , जब प्रेम होता है तो धूल , कंकड़ , आटे में सने हाथ, .. सब प्यारे होते हैं. बहुत ही खूबसूरत बिम्बों वाली रचना.

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मतलब का मतलब......

 मतलब की दुनिया है-जानते सभी हैं, फिर भी यहाँ मतलब निकालते सभी हैं। अपनापन एक दिखावा भर है फिर भी, जाहिर भले हो लेकिन जताते सभी हैं। झूठी शान -ओ-शौकत चंद लम्हों की है, ये जानते हुए भी दिखाते सभी हैं। नहीं रहेगी ये दौलत सदा किसी की,  जमाने में पाकर इठलाते सभी हैं। मौत है मुत्मइन इक न इक दिन आएगी, न जाने क्यूँ मातम मनाते सभी हैं।

स्त्री !

चाणक्य ! तुमने कितनी , सहजता से कर दिया था; एक स्त्री की जीविका का विभाजन ! पर, तुम भूल गये! या तुम्हारे स्वार्थी पुरुष ने उसकी आवश्यकताओं और आकाँक्षाओं को नहीं देखा था! तुम्हें तनिक भी, उसका विचार नही आया; दिन - रात सब उसके तुमने अपने हिस्से कर लिए! और उसका एक पल भी नहीं छोड़ा उसके स्वयं के जीवन जीने के लिए!

बेख्याली

न जाने किस ख्याल से बेख्याली जायेगी; जाते - जाते ये शाम भी खाली जायेगी। गर उनके आने की उम्मीद बची है अब भी, फिर और कुछ दिन  मौत भी टाली जायेगी। कुछ तो मजाज बदलने दो मौसमों का अभी, पुरजोर हसरत भी दिल की निकाली जायेगी। कनारा तो कर लें इस जहाँ से ओ जानेजां, फिर भी ये जुस्तजू हमसे न टाली जायेगी । कि ख्वाहिश है तुमसे उम्र भर की साथ रहने को, दिये न जल पाये तो फिर ये दिवाली  जायेगी।