सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सनकी शासक

 सत्ता की सनक, 

या सनकी शासक;

बिन पेंदी  लोटा या

बिन प्रेस प्रकाशक। 


कभी राज्य कभी प्रांत,

बदल कर नाम;

बन जाता है हर काम।

हवा को वायु,

वय को आयु;

कहने से क्या,

मृत्यु टल जाएगी?

बेघर को घर और

भूखे को रोटी

मिल जाएगी।


जनता का 'कर'

पूँजीपति के कर में देकर,

देखो कैसे चलती है सरकार।

नाम है सरकार का,

काम है व्यभिचार का;

लूट खाएं मिलकर ठेकेदार। 


काम वाले सब खाली,

घर बैठ बजाएं ताली।

भुखमरी,बीमारी 

सब है बरकरार। 


नवयुवक भटक रहा राहों में,

जनता मर रही कराहों में;

देख रहे हैं बनकर लाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मतलब का मतलब......

 मतलब की दुनिया है-जानते सभी हैं, फिर भी यहाँ मतलब निकालते सभी हैं। अपनापन एक दिखावा भर है फिर भी, जाहिर भले हो लेकिन जताते सभी हैं। झूठी शान -ओ-शौकत चंद लम्हों की है, ये जानते हुए भी दिखाते सभी हैं। नहीं रहेगी ये दौलत सदा किसी की,  जमाने में पाकर इठलाते सभी हैं। मौत है मुत्मइन इक न इक दिन आएगी, न जाने क्यूँ मातम मनाते सभी हैं।

स्त्री !

चाणक्य ! तुमने कितनी , सहजता से कर दिया था; एक स्त्री की जीविका का विभाजन ! पर, तुम भूल गये! या तुम्हारे स्वार्थी पुरुष ने उसकी आवश्यकताओं और आकाँक्षाओं को नहीं देखा था! तुम्हें तनिक भी, उसका विचार नही आया; दिन - रात सब उसके तुमने अपने हिस्से कर लिए! और उसका एक पल भी नहीं छोड़ा उसके स्वयं के जीवन जीने के लिए!

बेख्याली

न जाने किस ख्याल से बेख्याली जायेगी; जाते - जाते ये शाम भी खाली जायेगी। गर उनके आने की उम्मीद बची है अब भी, फिर और कुछ दिन  मौत भी टाली जायेगी। कुछ तो मजाज बदलने दो मौसमों का अभी, पुरजोर हसरत भी दिल की निकाली जायेगी। कनारा तो कर लें इस जहाँ से ओ जानेजां, फिर भी ये जुस्तजू हमसे न टाली जायेगी । कि ख्वाहिश है तुमसे उम्र भर की साथ रहने को, दिये न जल पाये तो फिर ये दिवाली  जायेगी।