बीती हुयी जिंदगी जो थी मेरे हिस्से की ; जी चुका हूँ , खुशियों के झूंठे मादक प्याले पी चुका हूँ ! अब बची हैं जो कुछ मुट्ठी भर सूखी सांसें ; इनको जीने के लिए, मरता हूँ हर पल; कब बीत गया ये क्षणिक पर लम्बा जीवन! बीत गया या आने वाला है; आगत-विगत कल ! अब विवश हूँ! नहीं ढ़ो पाऊँगा ; तुम्हारी बोझिल सांसों की ये धरोहर! अब समेट लो; अपनी बाहें फैलाकर; ये सांसें और जीवन; जो तुम्हारा है, कर लो लीन अपने भीतर!!
आपके विचारों का प्रतिबिम्ब !