सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुनर्निर्माण !


वो आखिरी चट्टान;
जिस पर तुम खड़े हो,
और तुमने जिस हिम्मत से
हिमालय को चुनौती दी है;
पर अब वो चट्टान भी
अपने जनक से विरोध
का साहस नहीं जुटा पा रही है!

और!

यह जल प्लावन भी 
तुम्हें अब नव सृष्टि का 
पुनर्निमाण नहीं करने देगा;
क्योंकि तुम न तो मनु हो,
और न ही कोई श्रृद्धा 
तुम्हें सम्बल देने आएगी!

हाँ!
इड़ा अवश्य तुम्हारे साथ है,
जो सृजन पथ पर ,
तुम्हारा मार्ग दर्शन करेगी!
पर क्या 
पुनर्निर्माण 
सम्भव कर सकोगे!!

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मतलब का मतलब......

 मतलब की दुनिया है-जानते सभी हैं, फिर भी यहाँ मतलब निकालते सभी हैं। अपनापन एक दिखावा भर है फिर भी, जाहिर भले हो लेकिन जताते सभी हैं। झूठी शान -ओ-शौकत चंद लम्हों की है, ये जानते हुए भी दिखाते सभी हैं। नहीं रहेगी ये दौलत सदा किसी की,  जमाने में पाकर इठलाते सभी हैं। मौत है मुत्मइन इक न इक दिन आएगी, न जाने क्यूँ मातम मनाते सभी हैं।

स्त्री !

चाणक्य ! तुमने कितनी , सहजता से कर दिया था; एक स्त्री की जीविका का विभाजन ! पर, तुम भूल गये! या तुम्हारे स्वार्थी पुरुष ने उसकी आवश्यकताओं और आकाँक्षाओं को नहीं देखा था! तुम्हें तनिक भी, उसका विचार नही आया; दिन - रात सब उसके तुमने अपने हिस्से कर लिए! और उसका एक पल भी नहीं छोड़ा उसके स्वयं के जीवन जीने के लिए!

बेख्याली

न जाने किस ख्याल से बेख्याली जायेगी; जाते - जाते ये शाम भी खाली जायेगी। गर उनके आने की उम्मीद बची है अब भी, फिर और कुछ दिन  मौत भी टाली जायेगी। कुछ तो मजाज बदलने दो मौसमों का अभी, पुरजोर हसरत भी दिल की निकाली जायेगी। कनारा तो कर लें इस जहाँ से ओ जानेजां, फिर भी ये जुस्तजू हमसे न टाली जायेगी । कि ख्वाहिश है तुमसे उम्र भर की साथ रहने को, दिये न जल पाये तो फिर ये दिवाली  जायेगी।