सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उनका आना कुछ यूँ हुआ................

उनका आना कुछ यूँ हुआ,
मेरे दिल से फिर वो जा न सके!

गये वो, न जाने कहाँ होंगे;
मगर दिल को हम समझा न सके!

जाने वाला कब आया लौटकर;
खुद को ये हकीकत बता न सके!

खुली आँखों से देखे थे ख़्वाब;
बिखरे जो फिर उन्हें सजा न सके!

थी उन्हें तिजारत लफ़्ज़ों की;
मगर लबों से हम जता न सके!

उनका आना कुछ यूँ हुआ,
मेरे दिल से फिर वो जा न सके!

टिप्पणियाँ

  1. कल 12/08/2012 को आपकी यह बेहतरीन पोस्ट http://nayi-purani-halchal.blogspot.in पर लिंक की जा रही हैं.आपके सुझावों का स्वागत है .
    धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत सुन्दर ..
    उनका आना कुछ यूँ हुआ
    मेरे दिल से फिर वो जा न सके !
    सादर अभिनन्दन !!!

    जवाब देंहटाएं
  3. खूब लिखा है यादें तो दिल में बस ही जाती हैं

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बेख्याली

न जाने किस ख्याल से बेख्याली जायेगी; जाते - जाते ये शाम भी खाली जायेगी। गर उनके आने की उम्मीद बची है अब भी, फिर और कुछ दिन  मौत भी टाली जायेगी। कुछ तो मजाज बदलने दो मौसमों का अभी, पुरजोर हसरत भी दिल की निकाली जायेगी। कनारा तो कर लें इस जहाँ से ओ जानेजां, फिर भी ये जुस्तजू हमसे न टाली जायेगी । कि ख्वाहिश है तुमसे उम्र भर की साथ रहने को, दिये न जल पाये तो फिर ये दिवाली  जायेगी।

मतलब का मतलब......

 मतलब की दुनिया है-जानते सभी हैं, फिर भी यहाँ मतलब निकालते सभी हैं। अपनापन एक दिखावा भर है फिर भी, जाहिर भले हो लेकिन जताते सभी हैं। झूठी शान -ओ-शौकत चंद लम्हों की है, ये जानते हुए भी दिखाते सभी हैं। नहीं रहेगी ये दौलत सदा किसी की,  जमाने में पाकर इठलाते सभी हैं। मौत है मुत्मइन इक न इक दिन आएगी, न जाने क्यूँ मातम मनाते सभी हैं।

क्या हूँ मैं?

मुझे वो पढ़ता रहा  गढ़ता रहा  कभी एलोरा की गुफाओं , कभी पिकासो की मनः स्थितियों में! लेकिन  कभी वो नहीं  बदल सका  अपनी संकुचित  और शंकालु  प्रवृत्ति  और  डसने को  तत्पर रहता है हर क्षण ! और आज तक मैं अनभिज्ञ   ही रही  मेरा  अस्तित्व  और मैं क्या हूँ  इस पुरुष प्रवृत्ति  के लिए !   ?