सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

क्यों है इतना विह्वल मेरा मन!

क्यों है इतना विह्वल मेरा मन!

सानिध्य तुम्हारा कुछ पल का है;
यह तो क्षुण नंदन भर छलका है !
विचलित भविष्य है जीवन का,
सोंच यह, तीव्र हो उठता स्पन्दन; 
क्यों है इतना विह्वल मेरा मन!

जीवन को चिर विकलता देकर;
भ्रांत निशा आ रही अवसान लेकर!
विरह वेदना से हृदय को भर देगी;
अभी सुनहरी संध्या का है आलिंगन!
क्यों है इतना विह्वल मेरा मन!

पद चिह्नों का लहरों से मिट जाना;
अकल्पनीयता का यूँ ही घट जाना,
क्या कुछ थिर रह पायेगा जीवन में,
असह्य हो जायगा यह विछ्लन;
क्यों है इतना विह्वल मेरा मन!

टिप्पणियाँ

  1. आपकी यह बेहतरीन रचना शनिवार 18/08/2012 को http://nayi-purani-halchal.blogspot.in पर लिंक की जाएगी. कृपया अवलोकन करे एवं आपके सुझावों को अंकित करें, लिंक में आपका स्वागत है . धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बेख्याली

न जाने किस ख्याल से बेख्याली जायेगी; जाते - जाते ये शाम भी खाली जायेगी। गर उनके आने की उम्मीद बची है अब भी, फिर और कुछ दिन  मौत भी टाली जायेगी। कुछ तो मजाज बदलने दो मौसमों का अभी, पुरजोर हसरत भी दिल की निकाली जायेगी। कनारा तो कर लें इस जहाँ से ओ जानेजां, फिर भी ये जुस्तजू हमसे न टाली जायेगी । कि ख्वाहिश है तुमसे उम्र भर की साथ रहने को, दिये न जल पाये तो फिर ये दिवाली  जायेगी।

मतलब का मतलब......

 मतलब की दुनिया है-जानते सभी हैं, फिर भी यहाँ मतलब निकालते सभी हैं। अपनापन एक दिखावा भर है फिर भी, जाहिर भले हो लेकिन जताते सभी हैं। झूठी शान -ओ-शौकत चंद लम्हों की है, ये जानते हुए भी दिखाते सभी हैं। नहीं रहेगी ये दौलत सदा किसी की,  जमाने में पाकर इठलाते सभी हैं। मौत है मुत्मइन इक न इक दिन आएगी, न जाने क्यूँ मातम मनाते सभी हैं।

क्या हूँ मैं?

मुझे वो पढ़ता रहा  गढ़ता रहा  कभी एलोरा की गुफाओं , कभी पिकासो की मनः स्थितियों में! लेकिन  कभी वो नहीं  बदल सका  अपनी संकुचित  और शंकालु  प्रवृत्ति  और  डसने को  तत्पर रहता है हर क्षण ! और आज तक मैं अनभिज्ञ   ही रही  मेरा  अस्तित्व  और मैं क्या हूँ  इस पुरुष प्रवृत्ति  के लिए !   ?