सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रकृति का विघटन


चल रही धरा पर विध्वंश की कुल्हाड़ी,
प्रकृति की देखो आज उजड़ रही फुलवाड़ी !

मानव कर रहा नित नव अनुसन्धान;
नाभकीय विखंडन हो या अंतरिक्ष उड़ान!

हो रही दूषित गौरव मयी गंगा पावन,
विटप- विहग और वनचरों का हो रहा हनन !

चिर सौन्दर्य की चाह में व्यर्थ हो रहे प्रयोग;
भौतिक विलास की चाह में लग रहे उद्योग !

धरा को शृंगार हीन कर, हो रहा निष्ठुर मानव;
लिए जा रहा रसातल को बन हिरण्याक्ष दानव!

प्रकृति के क्षरण से क्या होंगे परिणाम भयंकर;
शरणागती था तू और बन गया स्वयं क्षयंकर !

क्षुधा पूर्ति हेतु हो रहा जीवों का क्रथन;
देख क्रूरता सुतों की कर रही धरा रुदन !

चल रही आंधियां हो रहे भीषण प्रहार;
विनाश हेतु बन रहे नित नव आयुधागार !

भूकंप हो या दैवी आपदाएं, ले रही निज प्रतिशोध;
प्रकृति की कृति का जब-जब मानव करता प्रतिरोध!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मतलब का मतलब......

 मतलब की दुनिया है-जानते सभी हैं, फिर भी यहाँ मतलब निकालते सभी हैं। अपनापन एक दिखावा भर है फिर भी, जाहिर भले हो लेकिन जताते सभी हैं। झूठी शान -ओ-शौकत चंद लम्हों की है, ये जानते हुए भी दिखाते सभी हैं। नहीं रहेगी ये दौलत सदा किसी की,  जमाने में पाकर इठलाते सभी हैं। मौत है मुत्मइन इक न इक दिन आएगी, न जाने क्यूँ मातम मनाते सभी हैं।

बेख्याली

न जाने किस ख्याल से बेख्याली जायेगी; जाते - जाते ये शाम भी खाली जायेगी। गर उनके आने की उम्मीद बची है अब भी, फिर और कुछ दिन  मौत भी टाली जायेगी। कुछ तो मजाज बदलने दो मौसमों का अभी, पुरजोर हसरत भी दिल की निकाली जायेगी। कनारा तो कर लें इस जहाँ से ओ जानेजां, फिर भी ये जुस्तजू हमसे न टाली जायेगी । कि ख्वाहिश है तुमसे उम्र भर की साथ रहने को, दिये न जल पाये तो फिर ये दिवाली  जायेगी।

स्त्री !

चाणक्य ! तुमने कितनी , सहजता से कर दिया था; एक स्त्री की जीविका का विभाजन ! पर, तुम भूल गये! या तुम्हारे स्वार्थी पुरुष ने उसकी आवश्यकताओं और आकाँक्षाओं को नहीं देखा था! तुम्हें तनिक भी, उसका विचार नही आया; दिन - रात सब उसके तुमने अपने हिस्से कर लिए! और उसका एक पल भी नहीं छोड़ा उसके स्वयं के जीवन जीने के लिए!