सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्त्री !

चाणक्य !
तुमने कितनी ,
सहजता से कर दिया था;
एक स्त्री की जीविका
का विभाजन !

पर,
तुम भूल गये!
या तुम्हारे स्वार्थी
पुरुष ने
उसकी आवश्यकताओं और
आकाँक्षाओं को नहीं देखा था!


तुम्हें तनिक भी,
उसका विचार नही आया;
दिन - रात सब उसके
तुमने अपने हिस्से कर लिए!


और उसका एक पल
भी नहीं छोड़ा उसके स्वयं के
जीवन जीने के लिए!

टिप्पणियाँ

  1. शुभकामनायें-
    यह पंक्तियाँ प्रस्फुटित हुई |
    आभार ||
    नारी जीवन के करे, जब विद्वान विभाग |
    एक एक पल बाँट ले, नेह समर्पण राग |
    नेह समर्पण राग, सुहाग परमेश्वर होता |
    लेकिन हे चाणक्य, सूत्र जो जीव पिरोता |
    रहटा सदा अलोप, पुरुष की है मक्कारी |
    एक पहर तो छोड़, कहे अपना जो नारी ||

    जवाब देंहटाएं
  2. स्त्री का तो जीवन ही दूसरों के लिए समर्पित होता है..
    वो सभी रिश्तों को दिल से जो जीती है..
    संवेदनशील रचना...

    जवाब देंहटाएं
  3. लाजबाब प्रस्तुति,,,,,बधाई,,
    दुर्गा अष्टमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनायें *

    RECENT POST : ऐ माता तेरे बेटे हम

    जवाब देंहटाएं
  4. आभार मेरे ब्लॉग पर आने का और समर्थन देने के लिए | आपने सही लिखा है की स्त्री की शक्ति को परिमार्जित कर कोई जीत नहीं सका है |

    जवाब देंहटाएं
  5. नारी जीवन के कटुसत्य को सुन्दरता से उजागर किया है -विजया की शुभकामनायें
    http://vichar-anubhuti.blogspot.in (new post)

    जवाब देंहटाएं
  6. आपकी यह बेहतरीन रचना शनिवार 27/10/2012 को http://nayi-purani-halchal.blogspot.in पर लिंक की जाएगी. कृपया अवलोकन करे एवं आपके सुझावों को अंकित करें, लिंक में आपका स्वागत है . धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  7. चाणक्य को बीते सदियाँ बीत गयी फिर भी स्त्री के मामले में वही निति कायम है .. जो बेहद अफ़सोस की बात है. बहुत अच्छा लिखा है आपने।
    आपके ब्लॉग पर आकर काफी अच्छा लगा।
    अगर आपको अच्छा लगे तो मेरे ब्लॉग से भी जुड़ें।
    धन्यवाद !!
    http://rohitasghorela.blogspot.com

    जवाब देंहटाएं
  8. सुंदर अभिव्यक्ति
    कब बदलेगा समाज का बिंबस्त्री के प्रति
    पूर्व राज माता भी कुछ ना क्र गयी

    जवाब देंहटाएं
  9. स्त्री के हिस्से तो सदियों से होते आए हैं और आगे भी होते रहेंगे .......बेहद प्रभावी रचना

    जवाब देंहटाएं
  10. स्त्री का तो जन्म जन्म का नाता है तकलीफों से फिर कारण चाणक्य हों या कोई और ...विचारणीय रचना

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुझे स्त्री ही रहने दो

मैं नहीं चाहूंगी बनना देवी मुझे नहीं चाहिए आठ हाथ और सिद्धियां आठ।   मुझे स्त्री ही रहने दो , मुझे न जकड़ो संस्कार और मर्यादा की जंजीरों में। मैं भी तो रखती हूँ सीने में एक मन , जो कि तुमसे ज्यादा रखता है संवेदनाएं समेटे हुए भीतर अपने।   आखिर मैं भी तो हूँ आधी आबादी इस पूरी दुनिया की।

अमरबेल

ये जो कैक्टस पर दिख रही है अमरबेल , जानते हो यह भी परजीवी है ठीक राजतन्त्र की तरह।   लेकिन लोकतंत्र में कितने दिन पनप सकेगी ये अमरबेल , खत्म होगा इसका भी अमरत्व आखिर एक दिन

"मेरा भारत महान! "

सरकार की विभिन्न  सरकारी योजनायें विकास के लिए नहीं; वरन "टारगेट अचीवमेंट ऑन पेपर" और  अधिकारीयों की  जेबों का टारगेट  अचीव करती हैं! फर्जी प्रोग्राम , सेमीनार और एक्सपोजर विजिट  या तो वास्तविक तौर पर  होती नहीं या तो मात्र पिकनिक और टूर बनकर  मनोरंजन और खाने - पीने का  साधन बनकर रह जाती हैं! हजारों करोड़ रूपये इन  योजनाओं में प्रतिवर्ष  विभिन्न विभागों में  व्यर्थ नष्ट किये जाते हैं! ऐसा नहीं है कि इसके लिए मात्र  सरकारी विभाग ही  जिम्मेवार हैं , जबकि कुछ व्यक्तिगत संस्थाएं भी देश को लूटने का प्रपोजल  सेंक्शन करवाकर  मिलजुल कर  यह लूट संपन्न करवाती हैं ! इन विभागों में प्रमुख हैं स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा; कृषि, उद्यान, परिवहन,  रेल, उद्योग, और भी जितने  विभाग हैं सभी विभागों  कि स्थिति एक-से- एक  सुदृढ़ है इस लूट और  भृष्टाचार कि व्यवस्था में! और हाँ कुछ व्यक्ति विशेष भी व्यक्तिगत लाभ के लिए, इन अधिकारीयों और  विभागों का साथ देते हैं; और लाभान्वित होते है या होना चाहते ह