सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्त्रीत्व : समर्पण का छद्म पूर्ण सम्मान !

सुलगती आहों का ,

समन्दर लेकर वह;
जीती है जिन्दगी !
उसकी सर्द आहों की तपिश

झुलसा रही है;
सारे बदन को !


अंग-अंग
हो चुका है घायल;
उसके अपनों के दिए हुए
जख्मों से !


फिर भी वह,
जिए जा रही है
पीकर वेदना की लाल शिखाएं!
यातनाओं के सारे
आयाम पीछे छोड़ते हुए,
बस जीना ही जीना
सीखा है उसने!

कभी-कभी
सोंचती है;
कर दे बगावत,
नहीं चाहिए
उसको अब
कोई मिथ्या अस्तित्व !
और अभी तक
उसके अस्तित्व के
जो मिथ्या प्रतिमान हैं भी
वह कितने सार्थक?


नहीं अब मिटा देगी;
अपना यह मिथ्या अस्तित्व और
नहीं, चाहिए त्याग
और समर्पण का छद्म पूर्ण
सम्मान !

टिप्पणियाँ

  1. र्गा है दुर्गति की नाशक है फिर भी सिर्फ प्यार और स्नेह वश हो कर सब सहती हर तिरस्का भी अपमान भी पर हार नहीं मानती तभी तो दुनिया में चैन-ओ-अमन कायम है | एक आत्मीय आलेख आभार. भाई ...

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत बढ़िया....
    नारी मन को छू जाने वाली कृति....

    अनु

    जवाब देंहटाएं
  3. रह जावोगे ढूँढ़ते, श्रेष्ठ समर्पण त्याग |
    नारीवादी भर रहीं, रिश्तों में नव आग |
    रिश्तों में नव आग, राग अब बदल रहा है |
    एकाकी जिंदगी, समंदर आह सहा है |
    पावन माँ का रूप, सदा पूजा के काबिल |
    रहे जहर कुछ घोल, कहे है रविकर जाहिल ||

    जवाब देंहटाएं
  4. नारी के समर्पण का छद्म पूर्ण सम्मान,,,,सुंदर अभिव्यक्ति,

    RECENT POST LINK ...: विजयादशमी,,,

    जवाब देंहटाएं
  5. आज नारी में चेतना आ गयी है .... झूठा सम्मान नहीं बल्कि समानता का अधिकार चाहिए ... कब तक भ्रम में जीती रहेगी नारी ... बहुत सुंदर प्रस्तुति

    जवाब देंहटाएं
  6. कल 28/10/2012 को आपकी यह खूबसूरत पोस्ट http://nayi-purani-halchal.blogspot.in पर लिंक की जा रही हैं.आपके सुझावों का स्वागत है .
    धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  7. सुंदर भाव... कभी आना... http://www.kuldeepkikavita.blogspot.com

    जवाब देंहटाएं
  8. मुखौटे के पीछे छिपे दर्द को स्वर देती सुन्दर रचना.. जो नियति बन जाती है.

    जवाब देंहटाएं
  9. बहुत खूब ...नारी मन का चित्रं जब एक पुरुष करता है तो अधिक भला लगता है

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुझे स्त्री ही रहने दो

मैं नहीं चाहूंगी बनना देवी मुझे नहीं चाहिए आठ हाथ और सिद्धियां आठ।   मुझे स्त्री ही रहने दो , मुझे न जकड़ो संस्कार और मर्यादा की जंजीरों में। मैं भी तो रखती हूँ सीने में एक मन , जो कि तुमसे ज्यादा रखता है संवेदनाएं समेटे हुए भीतर अपने।   आखिर मैं भी तो हूँ आधी आबादी इस पूरी दुनिया की।

अमरबेल

ये जो कैक्टस पर दिख रही है अमरबेल , जानते हो यह भी परजीवी है ठीक राजतन्त्र की तरह।   लेकिन लोकतंत्र में कितने दिन पनप सकेगी ये अमरबेल , खत्म होगा इसका भी अमरत्व आखिर एक दिन

"मेरा भारत महान! "

सरकार की विभिन्न  सरकारी योजनायें विकास के लिए नहीं; वरन "टारगेट अचीवमेंट ऑन पेपर" और  अधिकारीयों की  जेबों का टारगेट  अचीव करती हैं! फर्जी प्रोग्राम , सेमीनार और एक्सपोजर विजिट  या तो वास्तविक तौर पर  होती नहीं या तो मात्र पिकनिक और टूर बनकर  मनोरंजन और खाने - पीने का  साधन बनकर रह जाती हैं! हजारों करोड़ रूपये इन  योजनाओं में प्रतिवर्ष  विभिन्न विभागों में  व्यर्थ नष्ट किये जाते हैं! ऐसा नहीं है कि इसके लिए मात्र  सरकारी विभाग ही  जिम्मेवार हैं , जबकि कुछ व्यक्तिगत संस्थाएं भी देश को लूटने का प्रपोजल  सेंक्शन करवाकर  मिलजुल कर  यह लूट संपन्न करवाती हैं ! इन विभागों में प्रमुख हैं स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा; कृषि, उद्यान, परिवहन,  रेल, उद्योग, और भी जितने  विभाग हैं सभी विभागों  कि स्थिति एक-से- एक  सुदृढ़ है इस लूट और  भृष्टाचार कि व्यवस्था में! और हाँ कुछ व्यक्ति विशेष भी व्यक्तिगत लाभ के लिए, इन अधिकारीयों और  विभागों का साथ देते हैं; और लाभान्वित होते है या होना चाहते ह