सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आज मेरा भारत अपनी ही दुर्दशा पर रो रहा है !

आज मेरा भारत
 अपनी ही दुर्दशा 
पर रो रहा है ,

हर तरफ अत्याचार, 
फ़ैल रहा भृष्टाचार,
रो रही मानवता ,
 हो रहा दुराचार 
 देख कर निज सुतो का 
निज पर व्यभिचार !
विवश हो रहा है ! 
आज मेरा भारत
 अपनी ही दुर्दशा
पर रो रहा है !

हाय मानव की पिपासा,
जागृत क्षुधा
अभिशिप्त अभिलाषा ,
यह कलुषित समाज,
हो रहा कैसा  द्वंद्व आज !
सुभाष ,भगत आजाद,
कैसे होगा सहन यह
निज बांधवों का अवसाद !
अमित अस्तित्व क्यों
आज खो रहा है ?

आज मेरा भारत
 अपनी ही दुर्दशा
पर रो रहा है !

गीता का दर्शन ;
पन्ना का त्याग,
हल्दी घाटी का मैदान,
जलियाँ वाला बाग़ !
राणा की धरती ,
पदमनियों का सुहाग !
आज क्रांति की हर
वो सर्जक आग ,
सब यह व्यर्थ
क्यों हो रहा है?

आज मेरा भारत
 अपनी ही दुर्दशा
पर रो रहा है !


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मतलब का मतलब......

 मतलब की दुनिया है-जानते सभी हैं, फिर भी यहाँ मतलब निकालते सभी हैं। अपनापन एक दिखावा भर है फिर भी, जाहिर भले हो लेकिन जताते सभी हैं। झूठी शान -ओ-शौकत चंद लम्हों की है, ये जानते हुए भी दिखाते सभी हैं। नहीं रहेगी ये दौलत सदा किसी की,  जमाने में पाकर इठलाते सभी हैं। मौत है मुत्मइन इक न इक दिन आएगी, न जाने क्यूँ मातम मनाते सभी हैं।

बेख्याली

न जाने किस ख्याल से बेख्याली जायेगी; जाते - जाते ये शाम भी खाली जायेगी। गर उनके आने की उम्मीद बची है अब भी, फिर और कुछ दिन  मौत भी टाली जायेगी। कुछ तो मजाज बदलने दो मौसमों का अभी, पुरजोर हसरत भी दिल की निकाली जायेगी। कनारा तो कर लें इस जहाँ से ओ जानेजां, फिर भी ये जुस्तजू हमसे न टाली जायेगी । कि ख्वाहिश है तुमसे उम्र भर की साथ रहने को, दिये न जल पाये तो फिर ये दिवाली  जायेगी।

स्त्री !

चाणक्य ! तुमने कितनी , सहजता से कर दिया था; एक स्त्री की जीविका का विभाजन ! पर, तुम भूल गये! या तुम्हारे स्वार्थी पुरुष ने उसकी आवश्यकताओं और आकाँक्षाओं को नहीं देखा था! तुम्हें तनिक भी, उसका विचार नही आया; दिन - रात सब उसके तुमने अपने हिस्से कर लिए! और उसका एक पल भी नहीं छोड़ा उसके स्वयं के जीवन जीने के लिए!