सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

परिवर्तन

चिड़िया के चूजे जब
चहचहाते  थे उनदिनों पेड़ पर;
कोई गोरैया चुन लेती थी
अपने हिस्से के चावल!
और तिलोरियों की लड़ाईयां 
देती थीं संकेत बारिश आने का!
पुराना बरगद जो 
हुआ करता था
अनगिनत पक्षियों का बसेरा!
अब चिह्न भी नहीं रह गये 
अवशेष जो इनके होने का 
प्रमाण दे सकें!
हाँ इन पेड़ों की जगह लेली हैं
कुछ सरकारी इमारतों ने !
जहाँ कभी-कभी भीड़ इकट्ठी होती हैं
दाने-दाने की लड़ाईयों के लिए;
जिन पर  सरकार ने पाबंदी लगा दी है 
अब कोई दो दानों से अधिक नहीं खायेगा;
और जिसको खाना होता है
वो बन जाता है खुद सरकार!

टिप्पणियाँ

  1. और जिनको खाना होता है वो बन जाता है सरकार .... सटीक ... अच्छी रचना

    जवाब देंहटाएं
  2. आपस में हम लड़ रहे,करते है तकरार
    गरीबो का हक छीनकर,खा जाती सरकार,,,,

    पोस्ट पर आने के लिये आभार,,,,,
    आप समर्थक बने तो हार्दिक खुशी होगी,,,,,
    RECENT P0ST फिर मिलने का

    जवाब देंहटाएं
  3. विकास की विनाशलीला का सहजता से प्रतिबिंबन कितना असहज होता है, वह रचनात्मक व्यक्ति ही जान सकता है। कविता भूत और वर्तमान की पगडंडी होती हुई भविष्य के सच तक ले जाती है।

    जवाब देंहटाएं
  4. दाने दाने की लड़ाईयों के जिन पर सरकार ने पाबंदी लगा दी है
    बहूत सुंदर

    जवाब देंहटाएं
  5. जिनको खाना होता है वो बन जाता है सरकार .... सटीक ... अच्छी रचना दाने दाने पर पर लिखा है खाने बाले का नाम

    जवाब देंहटाएं
  6. रचना बहुत अच्छी लगी | सुन्दर कटाक्ष

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुझे स्त्री ही रहने दो

मैं नहीं चाहूंगी बनना देवी मुझे नहीं चाहिए आठ हाथ और सिद्धियां आठ।   मुझे स्त्री ही रहने दो , मुझे न जकड़ो संस्कार और मर्यादा की जंजीरों में। मैं भी तो रखती हूँ सीने में एक मन , जो कि तुमसे ज्यादा रखता है संवेदनाएं समेटे हुए भीतर अपने।   आखिर मैं भी तो हूँ आधी आबादी इस पूरी दुनिया की।

अमरबेल

ये जो कैक्टस पर दिख रही है अमरबेल , जानते हो यह भी परजीवी है ठीक राजतन्त्र की तरह।   लेकिन लोकतंत्र में कितने दिन पनप सकेगी ये अमरबेल , खत्म होगा इसका भी अमरत्व आखिर एक दिन

"मेरा भारत महान! "

सरकार की विभिन्न  सरकारी योजनायें विकास के लिए नहीं; वरन "टारगेट अचीवमेंट ऑन पेपर" और  अधिकारीयों की  जेबों का टारगेट  अचीव करती हैं! फर्जी प्रोग्राम , सेमीनार और एक्सपोजर विजिट  या तो वास्तविक तौर पर  होती नहीं या तो मात्र पिकनिक और टूर बनकर  मनोरंजन और खाने - पीने का  साधन बनकर रह जाती हैं! हजारों करोड़ रूपये इन  योजनाओं में प्रतिवर्ष  विभिन्न विभागों में  व्यर्थ नष्ट किये जाते हैं! ऐसा नहीं है कि इसके लिए मात्र  सरकारी विभाग ही  जिम्मेवार हैं , जबकि कुछ व्यक्तिगत संस्थाएं भी देश को लूटने का प्रपोजल  सेंक्शन करवाकर  मिलजुल कर  यह लूट संपन्न करवाती हैं ! इन विभागों में प्रमुख हैं स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा; कृषि, उद्यान, परिवहन,  रेल, उद्योग, और भी जितने  विभाग हैं सभी विभागों  कि स्थिति एक-से- एक  सुदृढ़ है इस लूट और  भृष्टाचार कि व्यवस्था में! और हाँ कुछ व्यक्ति विशेष भी व्यक्तिगत लाभ के लिए, इन अधिकारीयों और  विभागों का साथ देते हैं; और लाभान्वित होते है या होना चाहते ह